वाराणसी, अक्टूबर 21 -- यूपी के वाराणसी में बुधवार को गंगा के ऊपर एयर शो का ग्रैंड रिहर्सल शुरू हो गया है। इसे देखने के लिए नमो घाट समेत गंगा किनारे पास के सभी घाटों पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। विंग्स ओवर गंगा की थीम पर आयोजित और शो में 22, 24 और 25 अक्टूबर को 100 विमान हवाई करतब दिखाएंगे। इसे लेकर एक दिन पहले बुधवार को ग्रैंड रिहर्सल किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी घाटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती है। मेडिकल टीम सक्रिय हैं। गंगा में एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम चक्रमण कर रही है। खास यह कि गंगा किनारे स्थित मकान की छतों पर भी लोग पहुंचे हैं। गंगा किनारे स्थित रेस्टोरेंट में बकायादे टेबल की बुकिंग भी की गई है। नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले भारतीय वायु सेना के एयर शो में लड़ाकू विमानों की गर्जना के साथ स्वदेशी तकनी...