चंदौली, अगस्त 18 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब काशी और मथुरा में भी भव्य मंदिर बनना चाहिए। दोनों जगहें सनातन की आस्था से जुड़ी हैं। वह सोमवार को पीडीडीयू नगर स्थित एक क्लिनिक के उद्घाटन के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि जैसे लाखों रामभक्तों की आहुति देकर बाबरी ढांचे को ध्वस्त करने के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ, उसी प्रकार ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि पर भी भव्य मंदिर बनना चाहिए। यह आस्था का विषय है, इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। विभिन्न कालखंडों में आक्रांताओं ने हिंदू मंदिरों को तोड़कर मस्जिदों का निर्माण करा दिया था। उन्होंने आगे कहा, माखन-मिश्री खाएंगे, गोली-डंडे खाएंगे, मंदिर बनाएंगे, बाबा को जल चढ़ा...