मऊ, फरवरी 27 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा निवासी टैक्स बार एसोसिएशन के महामंत्री अमरेश सिंह की भतीजी और उनके भाई काशी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर ठाणे महाराष्ट्र से मऊ आ रहे थे। इसी दौरान मऊ आते समय प्रयागराज स्टेशन के पास चोर आभूषण से भरा बैग चुरा ले गए। घटना के बाबत शुक्रवार को अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल रेलवे पुलिस से मिलकर तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर जीआरपी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। रेलवे पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सहादतपुरा निवासी टैक्स बार के महामंत्री अमरेश सिंह के भाई अजीत सिंह अपने बेटी श्रेया सिंह को काशी एक्सप्रेस ट्रेन से लेकर ठाणे महाराष्ट्र से मऊ आ रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज के पास अज्ञात चोर आभूषण से भरा बैग चुरा ले गए। घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.