काशी एक्सप्रेस में छिनैती करने वाले लुटेरे पर 26 मुकदमे
प्रयागराज, मई 13 -- चलती ट्रेनों में महिलाओं से छिनैती करने वाले एक शातिर अपराधी को जीआरपी ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 10 मई को जौनपुर की संगीता त्रिपाठी अपने पति के साथ काशी एक्सप्रेस से सफर कर रही थीं। जैसे ही ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से आगे बढ़ी कि आउटर पर स्लीपर बोगी से संगीता का मंगलसूत्र छीनकर एक युवक चलती ट्रेन से कूदकर भाग निकला था। जीआरपी ने बुधवार को आरपीएफ की मदद से सोरांव निवासी शानू उर्फ शान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से संगीता का चेन भी बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गई है। यह भी पढ़ें- सनसनी का विलेन: जीवन की असफलताओं ने गुरप्रीत को बना दिया साइको किलर! जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि शानू के खिलाफ 2015 से लेकर 2025 तक कुल 26 केस दर्ज हैं। जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से उसने वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.