वाराणसी, जुलाई 19 -- बड़ागांव (वाराणसी)। हरहुआ स्थित व्यास बाग में रविवार को दक्षिण भारतीय श्रद्धालु का हृदयाघात से निधन हो गया। उनकी पहचान 70 वर्षीय सुब्रह्मण्यम के रूप में हुई है। वह अपने साथियों के साथ बस से अयोध्या से वाराणसी काशी दर्शन के लिए आए थे। दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं का दल अयोध्या से वाराणसी के लिए निकला था। उनकी बस हरहुआ फ्लाईओवर के समीप पहुंची, तभी सुब्रह्मण्यम के सीने में तेज दर्द होने लगा। तत्काल बस रुकवाई गई। उन्हें पास स्थित व्यास बाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया। उनके परिजन शव लेकर निकल गए। पुलिस को सूचना नहीं दी। अस्पताल में भी केवल नाम दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...