मिर्जापुर, मई 15 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में विकसित उन्नत टमाटर संकर काशी अभिमान के अनुसंधान, उत्पादन एवं विपणन अधिकारों के लिए गुरुवार को रियल एग्री क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर (महाराष्ट्र) के साथ लाइसेंस समझौता किया गया। संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दोनों पक्षों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। संस्थान के निदेशक डा. राजेश कुमार ने बताया कि काशी अभिमान संकर निर्धारक वृद्धि प्रकृति वाला है। इसके फल गहरे लाल रंग एवं सख्त बनावट वाले होते हैं। फल का औसत वजन 90 से 100 ग्राम तक होता है तथा इसकी उत्पादन क्षमता 800 से 900 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक है। उन्होंने कहा कि यह संकर किसानों और बीज कंपनियों के लिए लाभकारी साबित होगा।

अन्य उन्नत प्रजातियाँ उन्होंने संस्थान द्वारा विकसित अन्य उन्नत प्रजातियों क...