उरई, जून 1 -- उरई। संवाददाता गुरुवार रात आए तेज तूफान के बाद से काशीराम कॉलोनी में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। चार दिन बीत जाने के बाद भी बत्ती न आने से कोच रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के 1500 परिवारों में हाहाकार मचा है। भीषण गर्मी में कूलर-पंखे बंद होने से बच्चे, बुजुर्ग और बीमार बिलबिला रहे हैं।बिजली न आने से सबसे बड़ा संकट पेयजल का खड़ा हो गया है। घरों में नलों से पानी की आपूर्ति बंद है। लोग सरकारी आवासों और हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हैं। महिलाएं सिर पर बर्तन रखकर तो बालिकाएं बोतलों में पानी भरकर ला रही हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी एवं उमस में बिजली कटौती से लोग परेशान फ्रिज समेत सभी बिजली उपकरण शोपीस बने हैं। स्थानीय निवासी सुमन ने बताया कि घर में छोटे बच्चे हैं। पीने के लिए हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। रोजमर्रा के काम ठप हैं।...