काशीपुर, अप्रैल 7 -- काशीपुर। पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री को डांटा तो वह घर से बिना बताए कहीं चली गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज की है। रामनगर रोड निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 5 अप्रैल की सुबह उसने अपनी 11 वर्षीय पुत्री को डांट दिया था। जिसके बाद उसकी पुत्री बिना बताए कहीं चली गई तथा घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाशने पर भी उसकी कुछ पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...