काशीपुर, जुलाई 15 -- काशीपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने अपहरण के एक संवेदनशील मामले में 10 दिन से लापता युवती को राजस्थान के अजमेर से सकुशल बरामद कर आरोपी मोहम्मद जफर उर्फ आर्यन उर्फ छोटू (23), निवासी कुमाऊं कॉलोनी, कचनागाजी, काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 5 जुलाई 2026 को युवती के अपहरण के मामले में कोतवाली काशीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने लगातार 10 दिन तक विभिन्न राज्यों में तलाश अभियान चलाया। युवती के बयान और विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 64ए एवं 351(2) भी बढ़ाई गई। यह भी पढ़ें- काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील था। पुलिस...