काशीपुर, अप्रैल 3 -- काशीपुर। मेयर दीपक बाली ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में प्रेसवार्ता कर काशीपुर-रामनगर रोड के निर्माण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मई के दूसरे सप्ताह से सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। मेयर ने कहा कि गड्ढायुक्त काशीपुर-रामनगर रोड की समस्या मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने रखी गई थी। केंद्र सरकार के संबंधित विभाग से वार्ता के बाद सड़क निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है। सड़क का निर्माण लगभग 16.81 करोड़ रुपये की लागत से होगा और इसका जीओ जारी हो चुका है। अगले एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, और 10 अप्रैल के आसपास टेंडर जारी होने के बाद मई के दूसरे सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू होगा। दीपक बाली ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों और वाहन चालकों को इस मार्ग की स्थिति के कारण परेशान...