काशीपुर, मार्च 15 -- काशीपुर। उत्तराखंड का लोक पर्व फूलदेई रविवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने घर-घर जाकर देहली पूजन किया और फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार, भर भकार तुमर देहरी में बारंबार नमस्कार मंगल गीत गाकर लोगों को शुभकामना भी दी। रविवार को लोकपर्व फूलदेई पर सुबह पूजा अर्चना कर बच्चों ने फूलों की थाल सजाई और थाली और कपड़े का थैला लेकर फूलदेई पर्व मनाने घर-घर टोली बनाकर गए। बच्चों ने सरसों, गेंदा आदिफूलों से देहली पूजन किया। बदले में प्रत्येक घर से बच्चों को चावल, गुड़, टॉफी और शगुन किया गया। इसको मनाने के लिए बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...