काशीपुर, अप्रैल 14 -- दीप पाठक, काशीपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नगर में आंबेडकर संदेश शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार को डॉ. आंबेडकर स्मारक ट्रस्ट सोसायटी की ओर से आंबेडकर भवन टांडा उज्जैन में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा व ट्रस्ट के अध्यक्ष व संस्थापक जोईल मसीह ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने नाटक, भाषण प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर शिक्षण सामग्री बांटी गई। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, भास्कर त्यागी, मो. अशरफ, विजय कुमार बॉबी, अरुण चौहान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने मनाई बाबा साह...