काशीपुर, दिसम्बर 16 -- काशीपुर, संवाददाता। मंगलवार सुबह से ही कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता 100 मीटर के आसपास रही। वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर धूप नहीं निकलने की वजह ठंड में इजाफा हो गया। हालात ऐसे रहे कि सुबह के समय अधिकांश वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए। कुछ स्थानों पर दृश्यता इतनी कम थी कि वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। कोहरे के चलते खासतौर पर नेशनल हाईवे 309 और मुख्य सड़कों पर परेशानी अधिक देखी गई। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। सुबह अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विशेषज्ञों न...