काशीपुर, अप्रैल 20 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी सोमवार को काशीपुर पहुंचे। इस पर जिलाध्यक्ष रवि छाबड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंजाबी सभा रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि ऊधमसिंह नगर जिले में शीघ्र ही सपा के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में उनकी वार्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से हो चुकी है। सपा पीडीए पंचायत का आयोजन जगह-जगह करेगी, जिसके लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उधम सिंह नगर में समाजवादी पार्टी वर्ष 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही है और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया ज...