काशीपुर, अप्रैल 23 -- दीप पाठक, काशीपुर। एक युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत 10 लोगों पर केस दर्ज किया है। ढकिया गुलाबो निवासी अंकित चौहान पुत्र हृदयेश चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका एक ऑफिस मोहल्ला आर्य नगर में है l 21 अप्रैल की रात वह ऑफिस बंद कर रहा था, तभी मोहल्ला किला निवासी जतिन पुत्र उमेश कुमार, आयुष, गौतम और उनके अन्य सात साथियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसके सिर पर हत्या करने की नीयत से प्रहार किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- मंडी जा रहे सब्जी विक्रेता पर हमला, तीन के खिलाफ केस दर्ज जान बचाने को वह एक मेडिकल स्टोर में घुस गया। आरोप है कि यहा भी आरोपियों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर भी हमला कर दिया। वहीं पास के दुकानदार और जगरू...