काशीपुर, मार्च 2 -- काशीपुर। होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने लोगों से होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील की। सोमवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह के नेतृत्व में काशीपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के सभी होलिका दहन स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यहां कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई कंचन पडलिया, एसआई कौशल भाकुनी, एसआई अजीत कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...