काशीपुर, जून 6 -- काशीपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय महासभा की बैठक में काशीपुर में जल्द रुहेला समाज सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान नगर कार्यकारिणी का गठन कर संजय रुहेला को नगर अध्यक्ष बनाया गया। शुक्रवार की देर शाम कटोराताल रोड स्थित कैनाल कॉलोनी में राष्ट्रीय महामंत्री संजय रुहेला के नेतृत्व में महासभा की बैठक हुई। बैठक में महासभा के प्रदेश सचिव विशाल रुहेला ने नगर इकाई के गठन का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सर्वसम्मति से संजय रुहेला को नगर अध्यक्ष, प्रदीप रुहेला को उपाध्यक्ष, अर्जुन रुहेला को उप सचिव, प्रेम रुहेला कोषाध्यक्ष, मदन रुहेला को संगठन मंत्री तथा प्रदीप रुहेला को मीडिया प्रभारी बनाया गया। यह भी पढ़ें- काशीपुर में जल्द होगा रुहेला समाज सम्मेलन निर्णय लिया गया कि समिति रुहेला समाज में एकता, सामाजिक सद्भाव ए...