काशीपुर, दिसम्बर 25 -- काशीपुर, संवाददाता। अखंड, मजबूत और समरस भारत के संकल्प के साथ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अपने 23 वर्ष पूर्ण कर 24वें वर्ष में प्रवेश किया। स्थापना दिवस पर मंच के कार्यकर्ताओं ने काशीपुर में द्रोणा सागर रोड स्थित गोशाला पहुंचकर गो-सेवा की और समाज को सेवा, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। डॉ. मोहम्मद हसन नूरी क्षेत्र संयोजक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड ने कहा कि पूरे देश में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच स्थापना दिवस को 'सेवा सप्ताह' के रूप में मना रहा है। राष्ट्रीय संयोजक तुषार कांत हिन्दुस्तानी ने कहा कि इस्लाम इंसानियत का धर्म है। ज़मीन वालों पर रहम करने से आसमान वाला रहम करता है। यहां मिर्जा नदीम बेग (प्रांत संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ) पूर्व जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अली जान,नौशाद अली अंसारी (महानगर संयोजक, काशीपुर) आर...