काशीपुर, जुलाई 6 -- काशीपुर, संवाददाता। गन्ना विकास परिषद काशीपुर में सोमवार को एससीडीआई (डिप्टी) बीरेंद्र कुमार चौधरी ने ब्लॉक स्तरीय विभागीय अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ त्वरित, पारदर्शी, सीधे और सरल तरीके से मिलना चाहिए। साथ ही किसानों को योजनाओं के सकारात्मक लाभ के प्रति प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में ब्लॉक स्तर पर संचालित विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की गई। एससीडीआई ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट में पिछले वर्ष की तुलना में गन्ना क्षेत्रफल में वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने इसे विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया। कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी गन्ना क्षेत्रफल बढ़ना विभाग क...