काशीपुर, अप्रैल 10 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रेल सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही रेल मंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा। शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्र सरकार के खिलाफ काशीपुर में रेल सुविधाओं की अनदेखी को लेकर विरोध जताया। महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि काशीपुर रेलवे जंक्शन कुमाऊं मंडल का प्रवेश द्वार है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्री देहरादून, दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों के लिए यात्रा करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...