काशीपुर, फरवरी 18 -- काशीपुर, संवाददाता। एलएलबी की छात्रा ने मंगलवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिली है। हालांकि पुलिस ने आत्महत्या करने की वजह का खुलासा नहीं किया है। पुलिस के मुताबिक, थाना कुंडा के ग्राम सरवरखेड़ा निवासी 25 वर्षीया तरन्नुम पुत्री अनवर हुसैन एलएलबी पंचम सेमेस्टर की छात्रा थी। मंगलवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तरन्नुम के पिता ने कमरे में उनका शव लटका देखा था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं मिली है। एसओ विक्रम राठौर ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.