संभल, मई 14 -- काशीपुर गांव में नौ दिन पूर्व आकाशीय बिजली गिरने से छात्रा की मौत के मामले में प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। गुन्नौर उपजिलाधिकारी विकास चन्द ने पीड़ित परिवार के खाते में कुल 5 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित कराई है। बीती 4 मई को गांव निवासी विजय पाल के मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई थी। हादसे में मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबकर उनकी 11 वर्षीय पुत्री रश्मि की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के समय कमरे में मौजूद दीपक कुमार और उनकी पत्नी रजनी भी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- आंधी पानी में दीवार गिरने से बालिका और आकाशीय बिजली से किशोरी की मौत घटना के बाद प्रशासन ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराते हुए राहत प्रक्रिया शुरू की थी। ...