काशीपुर, मई 30 -- काशीपुर, संवाददाता। तेज अंधड़ और झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक काले बादल छाए और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। हाइवे पर कई वाहनों के पहिए थम गए। आंधी के कारण पशुपति विहार समेत कई इलाकों में बिजली लाइनों पर पेड़ गिर गए, जिससे शहर की आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके साथ ही कई सड़कों और रिहायशी इलाकों में जलभराव होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...