रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- काशीपुर, संवाददाता। अवैध खनन की शिकायत पर गुरुवार को जिला खान अधिकारी ने टीम ने ग्राम अजीतपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो प्लॉटों की जांच की। अनियमितता पाए जाने पर उनका ई-रवन्ना पोर्टल सस्पेंड करते हुए दोनों प्लॉटों को सील कर दिया गया। साथ ही जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की गई। गुरुवार को जिला खान अधिकारी ऊधमसिंह नगर एवं नैनीताल नवीन सिंह को ग्राम अजीतपुर क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हुई। इस पर वह टीम के साथ शिकायत स्थल पर पहुंचे। अजीतपुर क्षेत्र में संचालित जगदंबा एवं माधव स्क्रीनिंग प्लॉटों की जांच की गई। इनमें अनियमितता पाए जाने पर ई-रवन्ना पोर्टल सस्पेंड करते हुए दोनों प्लॉटों को सील किया गया। यह भी पढ़ें- बेतालघाट में सीएससी केंद्रों पर छापेमारी, पांच में मिलीं भारी अनियमितताएं इसके साथ ही जुर्म...