मुरादाबाद, जुलाई 8 -- काशीपुर से बाइक से मंगलवार की देर रात ठाकुरद्वारा आ रहे युवक को ढांढी नदी के पुल के निकट तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। युवक को गंभीर हालत में काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की देर रात लगभग 12:00 बजे उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर के संजीवनी अस्पताल के निकट निवासी वसीम अहमद बाइक से काशीपुर से ठाकुरद्वारा की दिशा में आ रहा था। उसकी बाइक ढांढी नदी के पुल के निकट पहुंची तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। युवक के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। यह भी पढ़ें- Roorki News: बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल उसे देर रात गंभीर हालत में काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...