काशीपुर, दिसम्बर 19 -- काशीपुर। बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट गोपाल कृष्ण ने शुक्रवार को बताया कि एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के चुनाव में सात पदों के लिए 19 दावेदारों ने नामांकन किया है। जबकि कार्यकारिणी के आठ पदों के लिए 15 दावेदारों ने नामांकन कराया। किसी भी दावेदार ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची चस्पा कर दी गई है। 24 दिसंबर की सुबह 8.30 बजे से 2.30 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज निगोतिया ने बताया कि अध्यक्ष के लिए दो, उपाध्यक्ष के लिए चार, सचिव के लिए तीन, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए 3-3, आय-व्यय निरीक्षक के लिए 2, पु...