रुद्रपुर, फरवरी 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय सेपक टाकरा महिला प्रतियोगिता सोमवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिवालिक हॉल में हुई। इसमें काशीपुर ने ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जीता। यूनिटी लॉ कॉलेज, रुद्रपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. नागेंद्र शर्मा और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुंदन राठौर ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. नागेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर, हल्द्वानी और काशीपुर की महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में रेगु और डबल्स इवेंट आयोजित किए गए। रेगु इवेंट में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर प्रथम और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर द्वितीय रहा। वहीं डबल्स इवेंट में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी ने...