काशीपुर, फरवरी 27 -- काशीपुर। दो से 12 मार्च तक बुडवा मोंटेनेग्रो में आयोजित विश्व यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए काशीपुर निवासी प्रियंका चौधरी भारतीय टीम की कोच होंगी। प्रियंका वर्तमान में पुणे में यूथ बॉक्सिंग टीम को प्रशिक्षण दे रही हैं और टीम के साथ 2 मार्च को रवाना होंगी। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने वर्ल्ड यूथ बॉक्सिंग के लिए टीम की घोषणा की है। महिला वर्ग में 48 किग्रा में सेमब्रेमा मनजूरे प्रसाद, 51 में सिमरन, 54 में जन्नत, 57 में हर्षिका और 60 में मीहीरा श्रीपुरापू शामिल हैं। पुरुष वर्ग में 50 किग्रा में पियूष, 55 में शुभम, 60 में योगेश्वर नागर, 65 में राहुल गडिया और 70 में देवेंद्र चौधरी टीम का हिस्सा होंगे। टीम के साथ कोच प्रियंका चौधरी के अलावा अजय, संजीव कुमार, हरप्रीत सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट भावना भारद्वाज और देवांश जिंदल मौज...