काशीपुर, जुलाई 24 -- काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे के नेतृत्व में बार एसोसिएशन का शिष्टमंडल मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनोज गुप्ता, प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस राकेश थपलियाल और रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता से मिला। शिष्टमंडल ने न्यायिक व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल में बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल तथा बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश नेगी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य न्यायाधीश के समक्ष मांग रखी कि काशीपुर पॉक्सो कोर्ट से संबंधित रिमांड और चार्जशीट काशीपुर न्यायालय में ही प्रस्तुत की जाए। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: सभागार व पुस्तकालय को लेकर मुख्यमंत्री से मिला बार प्रतिनिधिमंडल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...