काशीपुर, फरवरी 16 -- काशीपुर। जन-जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत 17 फरवरी को नगर निगम परिसर में सुबह 11 बजे एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौके पर रहकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे ।साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी जनता को देंगे ।मेयर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने काशीपुर क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस बहुउद्देशीय शिविर का लाभ उठाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...