काशीपुर, अप्रैल 30 -- दीप पाठक, काशीपुर। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने गुरुवार को काशीपुर में पान मसाला कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की। अलग-अलग जांच दलों ने व्यापारिक दस्तावेजों की गहन जांच की और देर रात तक सर्वे की कार्रवाई जारी रही। अपर आयुक्त के मार्गदर्शन तथा संयुक्त आयुक्त (विशेष अनुसंधान शाखा, प्रवर्तन) श्याम तिरुवा के नेतृत्व में गठित चार टीमों ने शहर के विभिन्न व्यापारिक स्थलों और गोदामों पर जांच, सर्वेक्षण और अभिग्रहण की कार्रवाई की। विभाग ने कार्रवाई से पहले संबंधित फर्मों की व्यापारिक गतिविधियों और कार्यप्रणाली पर गुप्त निगरानी रखी थी।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संबंधित फर्मों द्वारा वर्ष 2024-25 से 2025-26 के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की विभिन्न फर्मों...