काशीपुर, जुलाई 16 -- काशीपुर, संवाददाता। काशीपुर के ऐतिहासिक गोविषाण टीले में एक बार फिर पुरातात्विक उत्खनन कार्य शुरू हो गया है। गुरुवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद गेती चलाकर खुदाई का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने इसे राज्य और देश की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण और पर्यटन विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि लगभग 95 एकड़ में फैले गोविषाण टीले में वर्ष 1965 से 2003 तक कई चरणों में उत्खनन हुआ था। इस दौरान प्राप्त प्राचीन अवशेषों की जानकारी आयुक्त को दी गई। यह भी पढ़ें- Nainital News: ईष्ट देवताओं को अर्पित किया हरेला, मंदिरों में आस्था की कतार साथ ही गोविषाण टीला परिसर के सौंदर्यीकरण और इसे पर्यटन एवं शोध के क...