वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी। मां विंध्यवासिनी क्लब की ओर से काशीपुरा स्थित विंध्याचल मंदिर त्रैवार्षिक उत्सव के अंतर्गत शृंगार किया गया। इस अवसर पर हुए समारोह के मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकण्ठ तिवारी, विशिष्ठ अतिथि जगद्गुरु संतोषाचार्य सतुआ बाबा, हिंदू युवा वाहिनी प्रभारी अंबरीष सिंह भोला, चौक थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा रहे। अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्धाटन किया। क्लब के अध्यक्ष मुन्ना कसेरा ने स्वागत किया। इस अवसर पर काशी के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भक्तिपूर्ण वातावरण तैयार किया। संचालन रामनारायण कसेरा एवं मनोज गुप्ता ने किया। धन्यवाद मुन्ना कसेरा ने दिया। इस मौके पर रमेश कसेरा, भरत लाल, आकाश कसेरा, लाल बाबू,राजेंद्र कसेरा, बच्चे लाल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...