गाजीपुर, जून 30 -- रेवतीपुर। स्थानीय रामलीला मैदान में मंगलवार को प्रसिद्ध काशीदास बाबा का पूजनोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। वैदिक विधि-विधान, हवन-पूजन, मंत्रोच्चार और आरती के बीच आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन का नेतृत्व मऊ के पंथी छोटेलाल ने किया, जबकि आचार्य महेश ओझा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। पंथी छोटेलाल ने कहा कि काशीदास बाबा की परंपरा सेवा, सत्य, सद्भाव और लोककल्याण का संदेश देती है तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करती है। पूजन के बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रामबली यादव, संतोष यादव, हवलदार...