जमशेदपुर, मार्च 26 -- जमशेदपुर। ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह रामनवमी अखाड़ा समिति की ओर से 27 मार्च को नवमी के अवसर पर विराट शोभायात्रा निकाली जाएगी। जुलूस संध्या 7 बजे काशीडीह मैदान से शुरू होकर सीतारामडेरा, भालूबासा, कुम्हारपाड़ा, साकची मोहम्मडन लाइन और मानसरोवर होटल मार्ग से होते हुए पुनः काशीडीह पहुंचेगा। शोभायात्रा में भव्य झांकियां, ढोल-बाजे और अखाड़ा करतब मुख्य आकर्षण रहेंगे। इस अवसर पर सांसद विद्युतवरण महतो और पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू की पारंपरिक पगड़ी रस्म भी की जाएगी। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.