चाईबासा, जून 22 -- गुवा। सेल की गुवा आयरन माइंस के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने सीएसआर प्रभावित गांव काशिया पेचा में सौर ऊर्जा आधारित जल मीनार के लिए डीप बोरिंग कार्य का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 तक गुवा क्षेत्र के सभी सीएसआर प्रभावित गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। सोलर जल मीनार परियोजना के माध्यम से ग्रामीणों को वर्ष भर स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल मिलेगा, जिससे जलजनित बीमारियां कम होंगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा।सीजीएम ने बताया कि पहले भी 8 गांवों में सोलर जल मीनार स्थापित किए जा चुके हैं। इस परियोजना का क्रियान्वयन सीएसआर विभाग के डीजीएम अनिल कुमार के नेतृत्व में हो रहा है। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...