सासाराम, फरवरी 14 -- संझौली , एक संवाददाता। काराकाट प्रखंड के इटढ़िया गांव में काव नदी पर बने फॉल के जर्जर फाटकों का मुद्दा शुक्रवार को विधानसभा में उठाया गया। काराकाट विधानसभा विधायक अरुण सिंह ने बिहार विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम-23 (क) के तहत शून्यकाल में लोक महत्व को लेकर मुद्दा उठाया। विधायक ने बताया कि फाटक पूरी तरह सड़ चुके हैं और पानी रोकने में सक्षम नहीं हैं, जिससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। आसपास के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है। सदस्य ने सदन के माध्यम से संबंधित विभाग से फाटकों के शीघ्र जिर्णोद्धार एवं मरम्मति कार्य कराने की मांग की, ताकि किसानों को राहत मिल सके और जल प्रबंधन सुचारु रूप से संचालित हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...