लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ, संवाददाता। गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर शनिवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रधानाचार्यों और समन्वयकों को सम्मानित किया गया। सरोजनीनगर स्थित उद्यमिता विकास संस्थान में आयोजित शिक्षक गरिमा सम्मान समारोह का शुभारंभ गायत्री मंत्र के सस्वर गायन, दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।समारोह में बीबीएयू के प्रोफेसर डॉ बीसी यादव, गायत्री परिवार ट्रस्ट आलमबाग के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी डॉ एसएन सचान व समन्वयक अनिल तिवारी ने परीक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रधानाचार्यों और समन्वयकों को सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ गायत्री परिजन अरुण श्रीवास्तव ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- काव्य संग्रह सच की शिलाएं का विमोचन समारोह में जीएस शर्मा, एनके सक्सेना, राहु...