पीलीभीत, मई 27 -- पीलीभीत। बेनहर पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप में गर्ल्स सीनियर वर्ग में वॉलीबॉल व ब्वायज बास्केटबॉल की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग में गर्ल्स लीग क्रिकेट व जूनियर वर्ग ब्वाजय में बास्केटबॉल प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्या करिश्मा सैहमी, मैनेजिंग डायरेक्टर गुरदित्त सिंह सैहमी, कैम्प इंचार्जेस रोशनी बग्गा, नेहा पांडेय, निर्मला शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। खेल शिक्षक देव सिंह, त्रिलोक चंद्र, अमन सिंह, राजेंद्र मौर्य ने मैच रेफरी का दायित्व संभाला। खेल गतिविधियों के अलावा काव्य रस के अंतर्गत होनहारों ने प्रस्तुतियां दीं। इससे न केवल हिंदी विषय को लेकर बल्कि साहित्य को लेकर रुचि बढ़ाई गई। वॉलीबॉल में लूना हाउस, सीनियर वर्ग बास्केटबॉल में नोवा और गर्ल्स के लेग क्रिकेट में सॉलिस हाउस प्रथम रहा। यह भी...