बलिया, मार्च 29 -- बलिया, संवाददाता। जन संस्कृति मंच की ओर से रविवार को लोक निर्माण विभाग के सभागार में 'युद्ध के विरुद्ध काव्यपाठ' का आयोजन किया गया। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि व साहित्यकार रामजी तिवारी ने कहा कि 'आक्रमणकारियों के साथ उसके कुछ अपने कुछ लोग भले ही शामिल रहे हो, लेकिन आम जनता आक्रमणकारियों के विरुद्ध ही रहती है। ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल का आक्रमण अनैतिक एवं आवाम के शांति विरोधी है। उन्होंने ने ताहा मुहम्मद अली की एक कविता 'कभी-कभी कामना करता हूं कि किसी द्वंद्व युद्ध में मिल पाता मैं उस शख्स से जिसने मारा मेरे पिता को...' प्रस्तुत कर मध्य-पूर्व की जंग पर प्रहार किया। कादम्बिनी सिंह ने अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान के विरूद्ध किए जा रहे युद्ध पर गज़ल 'मुझे बरगद नहीं, पी...