काव्य पाठ प्रतियोगिता के जरिए परखा गया ज्ञान
हाथरस, सितम्बर 22 -- हाथरस। सेठ पी.सी. बागला (पी.जी.) कॉलेज के हिन्दी विभाग द्वारा आयोजित हिन्दी सप्ताह के अन्तर्गत सोमवार को स्वरचित काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी मौलिक कविताओं के माध्यम से विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रीय एवं समसामयिक विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विधि शर्मा (बी.एड.), द्वितीय स्थान ओलीशा सूर्यवंशी (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) एवं पलक स्वामी तथा तृतीय स्थान विशाल कुमार (एम.ए. हिन्दी, तृतीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह छोंकर ने कहा कि स्वरचित कविता विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, संवेदनशीलता और कल्पनाशीलता को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। साहित्य विद्यार्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.