बांदा, मार्च 22 -- बांदा। संवाददाता बबेरू कस्बे के एक मैरिज हाल में सजल साहित्य अकादमी ने कवि सम्मेलन का आयोजन कर कवियों को सम्मानित किया। जनपद के बबेरू कस्बे के तिंदवारी रोड स्थिति एक मैरिज हाल में रविवार की दोपहर सजल साहित्य अकादमी के द्वारा कमल के बोल विशाल प्रतिस्पर्धी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। संस्थान साहित्य अकादमी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश सरकार से पुरस्कृत डा. रामकरण साहू सजल ने साहित्य को प्रगति का प्राण बताया। कवियों और क्रिएटरों का भी स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कवि रामअवतार साहू अतर्रा, मूलचंद कुशवाहा, सुभाषचंद्र चौरसिया महोबा, संतोष द्विवेदी बिगुल महोबा, प्रमोद कुमार सरल मानिकपुर, राकेश गुप्ता, आनंद सिंह, आकाश सिंह चौहान, आदि साहित्यकारों ने अपनी-अपनी रचनाओं को प्रस्तुत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.