रुडकी, मार्च 25 -- राजकीय महाविद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का तीसरे दिन समापन पर विद्यार्थियों ने प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बुधवार को राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। जिनमें एकल गायन, सामूहिक गायन, नशा मुक्ति विषय पर प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति तथा काव्यपाठ शामिल रहे। काव्य पाठ प्रतियोगिता में राखी ने प्रथम, दक्ष ने द्वितीय और सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल गान प्रतियोगिता में शाहीन ने प्रथम स्थान, आंचल ने द्वितीय और नेहा एवं सौरभ ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...