अलीगढ़, दिसम्बर 25 -- अलीगढ़। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को काव्य पाठन प्रतियोगिता का आयोजन श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो. प्रतिमा श्रीवास्तव ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन व संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेविकाओं को प्रेरित किया। परास्नातक और स्नातक की छात्राओं ने वाजपेई की कविताओं का पाठन किया। इसमें मुस्कान बैरागी और शाजिया (बीए फिफ्थ सेमेस्टर) ने प्रथम, नंदिनी (बीएससी फिफ्थ सेमेस्टर) ने द्वितीय व वैष्णवी (बीए फिफ्थ सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजू सिंह पटेल और डॉ. प्रतिमा वार्ष्णेय ने किया। इस अवसर पर प्रो. सुमन रघुवंशी, प्रो. मेधा ...