मुजफ्फर नगर, जून 6 -- मुजफ्फरनगर विश्व पर्यावरण दिवस पर शिक्षा एवं साहित्य को समर्पित सामाजिक संस्था विद्यालक्ष्मी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। वरिष्ठ साहित्यकार डा. राकेश कौशिक के निवास पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता लेखक व समाजसेवी नवनीत शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद से पधारे वरिष्ठ कवि राजेंद्र प्रसाद और विशिष्ट अतिथि के रूप में गजलकार रामकुमार शर्मा रागी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ, जिसके बाद ट्रस्ट के संस्थापक और आयोजक डॉ. कीर्ति वर्धन अग्रवाल ने सभी अतिथियों को विशिष्ट प्रजाति के पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गोष्ठी में उपस्थित देश के विभिन्न नगरों के प्रतिष्ठित रचनाकारों ने अपनी कविताओं और गीतों के माध्यम से प्रकृति को बचाने की भावपूर्ण...