महोबा, अगस्त 1 -- श्रीनगर, संवाददाता। महान उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद्र की जयंती पर आयोजित काव्य गोष्ठी में मुंशी प्रेमचंद्र के जीवन पर प्रकाश डाल साहित्य के क्षेत्र में दिए योगदान पर चर्चा की गई। संस्कार भारती महोबा इकाईके धरोहर कला विभाग के तत्वाधान में आयोजित कवि गोष्ठी में साहित्यकारों ने हिस्सा लिया। श्रीराम राजा मंदिर गांधी आश्रम में गोष्ठी आयोजित हुई। अध्यक्षता कर रहे पंडित जग प्रसाद तिवारी ने मुंशी प्रेमचंद्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुंशी जी का महोबा से जुड़ाव रहा। कविता मुंशी प्रेमचंद्र की देखो आई जयंती आज है, हिंदी गद्य कहानी का है खूब सजाया साज है तो जमकर सराहा गया। यह भी पढ़ें- मुंशी प्रेमचंद साहित्य पर हुआ संवाद रोहित शर्मा ने प्रश्न काल में सो जाते है,अजगर देश चलाने निकले पेश किया। सुशील शर्मा , सुनील कुमार दीक्षित,...