काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन
कटिहार, जुलाई 28 -- कटिहार निज संवाददाता जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा इंदिरा गांधी पुस्तकालय में कारगिल विजय दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ लक्ष्मी कुमारी ने गणेश वंदना से किया। देश की सेना के शौर्य और पराक्रम से संबंधित कविताओं का पाठ कवियों द्वारा किया गया। संस्था के प्रधानमंत्री अवध बिहारी आचार्य और अध्यक्ष सुरेश चंद्र सरस, डॉ रामेश्वर पंकज,कन्हैया केसरी, दिवाकर पांडे, रामविलास प्रजापति, विनोद मिश्र,विनोद कुमार नैतिक, डॉ अनवर इरज, राजेश गुरनानी,डॉ जवाहर देव, अजय कुमार मीत, साकेत ने सेना के पराक्रम को याद कर अपनी अपनी कविताओं का पाठ किया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: साहित्यिक गोष्ठी में किया गया कविता पाठ यह भी पढ़ें- Bokaro News: डीसी की पहल पर खत्म हुआ आमरण अनशन, आश्रितों को नियोजन व सुविधाओं पर बनी सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.