वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी। सुबह ए बनारस आनंद कानन के साहित्यिक प्रकल्प काव्य गंगा की 71वीं कड़ी मंगलवार को अस्सी घाट पर हुई। वरिष्ठ रचनाकार परमहंस तिवारी की अध्यक्षता में हुए इस सत्र में काव्यपाठ का श्रीगणेश अनु मिश्रा ने किया। इनके बाद डॉ. नसीमा निशा ने सावन का महीना आया है, हर सू हरियाली लाया है, सुनाकर तालियां बटोरीं। कवयित्री छाया शुक्ला ने देशभक्ति गजल 'मेरी रगों में दौड़ता रसधार देश का' और कजरी 'कैसे पूजे जाऊं भोले की दुअरिया' सुनाया। वरिष्ठ कवि डॉ. जगदीश नारायण गुप्त ने देशभक्ति रचना प्रस्तुत की। परमहंस तिवारी ने अध्यक्षीय काव्य पाठ किया। सभी रचनाकारों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। स्वागत परमहंस तिवारी, संचालन और धन्यवाद ज्ञापन जगदीश्वरी चौबे ने किया। इस दौरान डॉ. ओम प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. जयप्रकाश मिश्र, पं. सूर्यकांत त्रिपाठी, ब...