हरदोई, नवम्बर 12 -- फोटो: हरदोई, संवाददाता। राजधानी के हिंदी संस्थान निराला सभागार में आयोजित सम्मान समारोह, पुस्तक विमोचन एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में जनपद की कवयित्री गीता गुप्ता 'मन' को काव्य ऋषि सम्मान से सम्मानित किया गया। ऑनलाइन काव्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करने पर उन्हें 5100 रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र एवं साझा संकलन 'काव्याक्षरी' भेंट किया गया। आज़ादनगर निवासी गीता गुप्ता 'मन' पहले भी अनेक मंचों पर सम्मानित हो चुकी हैं और उनकी कविताएं समय-समय पर विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कवि स्वयं श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि प्रीति पांडे (प्रतापगढ़) रहीं, जबकि संचालन अनिल सुरेश मिश्रा ने किया। समारोह में देश-विदेश के अनेक साहित्यकारों ने भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।...