जमशेदपुर, मार्च 1 -- साकची बंगाल क्लब प्रेक्षागृह में साहित्यिक संस्था 'काव्यिक' का तृतीय वार्षिकोत्सव आयोजित हुआ। काव्यिक प्रमुख चंदन चंदो के निर्देशन में कविता, गीत और श्रुति-नाटक के समन्वय से सजी इस सांस्कृतिक संध्या ने उपस्थित दर्शकों को भावनाओं की अनूठी दुनिया में पहुंचा दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक उद्घाटन गीत 'लहो लहो तुले लहो' से हुई। स्वागत भाषण में असीम भट्टाचार्य ने मंच की साहित्यिक यात्रा और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संचालन का दायित्व संसथान के प्रमुख चंदन चंदो ने निभाया। कार्यक्रम में झारखंड वंग भाषी समन्वय समिति के अध्यक्ष बिकास मुखर्जी, बंगाल क्लब के उपाध्यक्ष देवाशीष नाहा, बाचिक मंजरी संस्था के अध्यक्ष अरविंद मित्रा और बंगाल क्लब के महासचिव सौम्य सेन उपस्थित रहे। अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मान...